फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   21 crore 77 lakhs trapped of farmers in wheat purchasing centers in fatehpur

फतेहपुरः गेहूं क्रय केंद्रों में किसानों का 21 करोड़ 77 लाख फंसा

Wed, 24 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
21 crore 77 lakhs trapped of farmers in wheat purchasing centers in fatehpur
असोथर क्रय केंद्र में डंप गेहूं - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गेहूं खरीद की अंतिम तारीख एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। जिले का लक्ष्य पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। गेहूं बेचने वाले सभी किसानों को अभी तक भुगतान भी नहीं हो पाया है। करीब साढ़े चार हजार किसानों के 21 करोड़ 77 लाख 69 हजार रुपये फंसे हैं।
विज्ञापन

हाट शाखा को छोड़कर किसी भी एजेंसी ने किसानों को पूरा भुगतान नहीं किया है। इसी से खरीद केंद्रों को मिला लक्ष्य पूरा करने में हाकिमाें के पसीने छूट रहे हैं। किसान गेहूं को औने-पौने दाम पर गल्ला आढ़तियों को बेच रहे हैं। क्रय एजेंसियाें के लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन भी अनदेखी बरत रहा है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन से 83 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 10 संस्थाओं का चयन हुआ है। 84 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 अप्रैल से खोले गए क्रय केंद्रों पर 8400 किसानों से 51557.762 मीट्रिक टन के साथ 62.118 फीसदी गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को भुगतान में लेटलतीफी को लेकर इस बार किसी भी संस्था का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। बिक्री करने वाले किसान भुगतान के लिए केंद्र प्रभारी के चक्कर लगा रहे हैं। जिला विपणन कार्यालय से मिली सूची के अनुसार कृषक हितकारी संस्था के पांच क्रय केंद्र हैं। इन पर 50.859 लाख रुपये बकाया हैं। ग्रीनकोर प्रोड्यूसर संस्था के तीन क्रय केंद्रों पर 78.312 लाख रुपये बकाया हैं।

नेकाफ के तीन क्रय केंद्रों पर 44.525 लाख रुपये, पीसीएफ के 21 क्रय केंद्रों पर 533.773 लाख, यूपी एग्रो के 15 क्रय केंद्रों पर 538.648 लाख रुपये, यूपीएसएस के चार क्रय केंद्रों पर 28.443 लाख रुपये, पीसीयू के 11 क्रय केंद्रों पर 224.557 लाख रुपये, कर्मचारी कल्याण निगम पर 184.765 लाख रुपये, नेफेड के छह क्रय केंद्र पर 473.817 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed