{"_id":"5c88040dbdec22147163a5f6","slug":"201552417805-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को हथियार बनाकर आगे बढ़े, मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को हथियार बनाकर आगे बढ़े, मिलेगी सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में मंगलवार को शहर के मां चंद्ररानी गुप्ता इंटर कालेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में अतिथियों ने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। नारी के जीवन में शिक्षा का महत्व विषय पर चर्चा करते हुए कहा गया कि शिक्षा वह हथियार है, जिसके दम पर कोई भी महिला आगे बढ़ सकती है।
विद्यालय में संगोष्ठी के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। नारी सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए प्रबंधक सुमन प्रकाश गुप्ता कहती हैं कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाओं को अपने अधिकार पता होने चाहिए। शिक्षिका सरिता सिंह कहती हैं कि माता-पिता को लड़कों के साथ लड़कियों को भी बराबर शिक्षा देनी चाहिए। इसके लिए जनांदोलन चलाने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के अनुसार कठिन परिश्रम करते हुए सफलता हासिल करें। शिक्षिका उमा गुप्ता ने छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने सरकार की डायल 100 और 1090 सेवा के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को शपथ दिलाया गया। इस मौके पर शिक्षिका प्रतिभा देवी, गुंजन द्विवेदी, पूजा कश्यप आदि रहीं।
---------------------