फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खांदी से 100 बीघा फसल जलमग्र

खांदी से 100 बीघा फसल जलमग्र

Mon, 14 Jan 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
खांदी से 100 बीघा फसल जलमग्र
बकेवर(फतेहपुर)। निचली गंगा नहर में अमलोहना गांव के पास शनिवार की रात खांदी कट गई। करीब 100 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। सुबह खेत पहुंचे किसानों ने खांदी न बांध पाने पर सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। शाम तक एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


खजुहा रजबहा में बरिगवां मोड़ के पास रात में खांदी कटने से बरिगवां, रसूलपुर, बकेवर गांव के किसानों की फसलें खांदी के पानी से जलमग्र हो गईं। इसमें गेहूं, चना, मटर, सरसों, राई की फसलें हैं। बरिगवां के किसान सुशील अवस्थी के खांदी से 15 बीघा फसल डूब गई। इसी तरह किसान शिव कुमार मिश्रा, पप्पू अवस्थी, प्रेम
विज्ञापन


धोबी, शिवप्यारे कोरी, पृथ्वीपाल धोबी, जगदेव कोरी, मुन्ना खान, झल्लू यादव, छोटेलाल, ननकउनी, गया प्रसाद, फूलशरन, मतोले धोबी, छोटेलाल यादव के खेत में पानी भर गया है। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामसकुन पटेल को फोन से खांदी कटने की सूचना दी गई है। जेई का कहना है कि रजबहा का गेट बंद करा दिया गया है। पानी का बहाव कम होने पर खांदी बंधवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19- खजुहा रजबहा में खांदी से बहता पहता पानी

खांदी से 100 बीघा फसल जलमग्र
शनिवार की रात खजुहा रजबहा में कटी खांदी, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed