{"_id":"59bd6be04f1c1b8f688b4f08","slug":"201505586144-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सब्जी मंडी बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सब्जी मंडी बंद कराने की मांग
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बांदा-सागर रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के आढ़तियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर भिटौरा बाईपास पर चल रही अवैध सब्जी मंडी बंद कराने की मांग की।
आढ़ती सूरजबली, प्रमोद कुमार ने बताया कि मंडी सचिव ने नवीन मंडी के आढ़तियों का लाइसेंस जारी किया है। 28 दुकानों की नीलामी में करीब 70 लाख रुपये जमा हुआ है। सभी आढ़ती राजस्व भी अदा करते हैं।
भिटौरा बाईपास पर अवैध सब्जी मंडी चल रही है। हाईवे में मंडी होने की वजह से नवीन सब्जी मंडी में व्यापारी और किसान कम आते हैं। इससे हम लोगों को नुकसान होता है। प्रशासन इसे बंद नहीं करा रहा है। मुकीम, बाबूलाल, बुद्धसेन, रियाज, अकबर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
अवैध सब्जी मंडी बंद कराएं