फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   20,000 herbal medicinal gardens to be set up in PM Shri schools

Fatehpur News: पीएम श्री विद्यालयों में 20 हजार से बनेंगे हर्बल औषधीय उद्यान

Mon, 05 Oct 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
20,000 herbal medicinal gardens to be set up in PM Shri schools
फतेहपुर। छात्रों को प्रकृति, पोषण, औषधीय पौधों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जैविक खाद, अपशिष्ट प्रबंधन एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ने के लिए विद्यालयों में हर्बल औषधीय उद्यान विकसित किए जाएंगे। जिले के 20 पीएम श्री विद्यालयों में ये उद्यान तैयार होंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हर्बल औषधीय उद्यान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि ऐसा जीवंत परिसर विकसित करना है, जहां बच्चे पौधों की पहचान, उनके उपयोग, पोषण, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के बारे में व्यावहारिक रूप से सीख सकें। साथ ही छात्रों को औषधीय, सुगंधित एवं उपयोगी पौधों से परिचित कराया जाएगा। सभी कार्य विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से होंगे।
विज्ञापन

समिति की बैठक में उद्यान का स्थान, पौधों का चयन, अनुमानित व्यय, रख-रखाव और बच्चों की सहभागिता तय की जाएगी। पर्याप्त स्थान होने पर 200 से 300 वर्गमीटर तक क्षेत्र चुना जाएगा। जगह उपलब्ध न होने पर छोटे बाग, बोतल और पॉली बैग का इस्तेमाल किया जाएगा। जलभराव वाले स्थान का चयन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को उद्यान में पौधे लगाने, उनकी देखभाल और रख-रखाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्यान में तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, एलोवेरा, नीम, आंवला, हल्दी, लेमनग्रास, पुदीना, शतावरी, सिट्रोनेला, सहजन, अदरक, धनिया, पालक, मेथी, कड़ी पत्ता आदि पौधे लगाए जाएंगे।

बीएसए प्रिंसी मौर्य ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में उद्यान व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा। पौधों के नाम, उपयोग एवं विशेषताओं की जानकारी के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे छात्रों में पर्यावरण के प्रति लगाव बढ़ेगा और वे आयुर्वेदिक एवं औषधीय पौधों की पहचान कर सकेंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed