फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   20 trucks of wheat purchased at purchasing center failed in investigation

क्रय केंद्र में खरीदा गया 20 ट्रक गेहूं जांच में फेल

Thu, 30 Apr 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
20 trucks of wheat purchased at purchasing center failed in investigation
फतेहपुर। पीसीएफ के क्रय केंद्रों में खरीदे गए गेहूं को एफसीआई की जांच टीम ने गोदाम में देखने के बाद मानक विहीन बताकर वापस कर दिया। इससे 20 ट्रक गेहूं बेकार हो गया। एक ट्रक गेहूं को गोदाम भेजने और वहां से फिर क्रय केंद्र में उतारने तक केंद्र प्रभारियों का आठ से दस हजार रुपये खर्च हो रहा है। इससे केंद्र प्रभारी परेशान हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में किसानों का गेहूं खरीद कर गोदाम में पहुंचाने की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की होती है। पीसीएफ (उत्तर प्रदेश सहकारी संघ) के 21 क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद की जा रही है। 15 अप्रैल से अब तक 23 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें 13 हजार क्विंटल की फीडिंग हुई है और 10 हजार क्विंटल की फीडिंग कराना बाकी है। फीडिंग कराने के बाद केंद्र प्रभारी गेहूं को गोदाम भेजते हैं। पिछले तीन दिन में पीसीएफ के क्रय केंद्रों से 30 ट्रक गेहूं भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें 20 ट्रकों के गेहूं में अधिक सिकुड़न और टूटन होने की वजह से मानक विहीन बताया गया। पीसीएफ प्रबंधक कृष्णदेव सिंह ने बताया कि 20 ट्रक गेहूं अस्वीकार होने के बाद केंद्र प्रभारियों को सिकुड़े व अधिक टूटे गेहूं को न खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। जो किसान अपने गेहूं को साफ कराकर क्रय केंद्र में लाएं, उसी को तौल कराएं और गोदाम में भेजें। जिले की जांच में 16 फीसदी तक इस बार गेहूं में सिकुड़न है। क्रय केंद्र में छह प्रतिशत सिकुड़न वाले गेहूं को खरीदने के निर्देश हैं। इसके लिए जिले से जो रिपोर्ट भेजी गई है। उसमें अभी तक संशोधन होकर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed