फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जीपीएस से लैस होंगे उडनदस्तों के वाहन

जीपीएस से लैस होंगे उडनदस्तों के वाहन

Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
जीपीएस से लैस होंगे उडनदस्तों के वाहन
फतेहपुर। चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगी टीमें आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। उडनदस्ते जिन वाहनो में गश्त पर निकलेंगें, उन वाहनो में ग्लोबल पोजिसनिंग सिस्टम यानी जीपीएस लगा होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार दोपहर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इसी जीपीएस के सहारे इलेक्शन की आईटी टीम फ्लाइंग स्क्वाएड टीमों की लोकेशन टै्रक करती रहेगी और किसी भी कोने से किसी भी तरह की शिकायत आने पर नजदीकी उड़नदस्ते की टीम को चौकन्ना कर देगी। बैठक में उन अधिकारियों को भी बुलाया गया, जो फ्लाइंग स्क्वाएड टीमों का हिस्सा हैं। बैठक कलक्टे्रट के गांधी सभागार में संपन्न हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि प्रत्येक विधानसभावार तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। इस तरह से पूरे जनपद के चुनाव पर निगहबानी के लिए कुल 18 टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें चौबीस घंटे आपसी सहयोग से ड्यूटी बदलकर मुस्तैद रहेंगी। डीएम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन होने की सूचना मिलने पर टीम को पंद्रह में शिकायत वाले स्थल पर पहुंचना होगा और आधे घंटे के अंदर कार्रवाई करके सूचना देनी होगी।
विज्ञापन


बैंको को निर्देश, प्रत्याशियों के लिए खोलें काउंटर
डीएम ने सभी बैंक प्रबंधनों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रत्याशियों के खाते खुलवाने के लिए अलग से काउंटर खोले जाएं। ताकि कम समय में प्रत्याशियों के खाते खुल सकें और किसी को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में हुई बीएलओ की बैठक
सदर तहसीलदार विदुषी सिंह ने तहसील में सभी बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने सभी को मतदाता सूची को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने सभी बीएलओ से कहा कि 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवक- युवतियों के नाम मतदाता सूची में बढ़ाए जाएं। तहसीलदार ने कहा कि लापरवाही करने वाले बीएलओ के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed