फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

Mon, 14 Jan 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
प्रेमनगर। कस्बा में कांग्रेस का रविवार को जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने के आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के समय कराए गए विकास का इतिहास रहा है। आज तो जनप्रतिनिधि अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरी करने के लिए विकास की धनराशि का दुरुपयोग करते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा प्रत्यासी के दावेदार अभिमन्यु सिंह ने कहा कि साधु, महात्मा को भक्ति का कार्य करना चाहिए। प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था से पुलिस, मीडिया, बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सत्य की लड़ाई राहुल गांधी ही लड़ सकते हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और बिजली बिल हाफ किया
विज्ञापन


जाएगा। शिवाकांत तिवारी ने कहा भाजपा के शासनकाल में किसान आत्महत्या कर रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं कि मंदिर बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएगें। तारीख सिर्फ कांग्रेस ही बतायेगी। यह जनता को गुमराह करने वाला बयान है। विधायक, सांसद जनता की चिंता छोड़ अपनी सुरक्षा में लगे हैं। गुलाबी गैंग व महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जावेद शेख, यूथ जिलाध्यक्ष राजन तिवारी, देव कुमार दीक्षित, सरफराज, मुख्तार अहमद, जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद कोरी, आरएन चौधरी, वीरेंद्र सिंह, संन्नो देवी, श्रीवास, सरवर आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 44- सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय
कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
- जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed