{"_id":"5aaaad9c4f1c1b71778b59b7","slug":"191521135004-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन से हटा अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन से हटा अवैध कब्जा
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औंग (फतेहपुर)। बिंदकी तहसील के गोधरौली गांव में गुरुवार को राजस्व टीम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। इसमें तालाबी नंबर पर बने चार मकान गिराए गए। अवैध रूप से बोई हुई फसलों में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कराया।
गांव में महादेव सिंह चौहान, मुन्ना सिंह चौहान ने तहसील दिवस में कब्रिस्तान, तालाब, पशुचर, परती और खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। इसमें ग्राम समाज की जमीन पर चार लोगों के मकान बने थे, जिनको राजस्व टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। इसमें गांव के दिनेश सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेश सिंह का मकान ढहा दिया गया है। अवैध कब्जा हटाने में ग्रामीणों व राजस्व टीम के लोगों में कहासुनी भी हुई। पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया। इस मौके पर तहसीलदार रमेश पटेल, कानूनगो हरिप्रसाद, विमल कुमार, रामदत्त शुक्ल, सुरेंद्र तिवारी, नरेंद्र बहादुर, औंग थाने के एएसआई उमाकांत मौजूद रहे।