{"_id":"5a70b3414f1c1b84268b76ba","slug":"191517335361-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन बाद भी नहीं शुरू हुई ब्राडबैंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन बाद भी नहीं शुरू हुई ब्राडबैंड सेवा
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड की दूरसंचार सेवा करीब बीस दिनों से ठप है। फाल्ट ठीक करने में दूरसंचार विभाग को पसीना छूट रहा है। विभाग ने केबल जोड़ने के लिए अतिरिक्त टीमें लगा रखी हैं लेकिन बीस दिन बाद भी ब्राडबैंड सेवा शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, संचार सेवा शुरू न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने कनेक्शन कटवाने शुरू कर दिए हैं।
पिछले दिनों जलनिगम ने पटेलनगर चौराहे के पास नाला खोदाई के दौरान केबल काट दी थी। केबल कटने से संचार सेवा ठप चल रही है। वहीं, दूरसंचार विभाग को अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ का नुकसान हो चुका है। ब्राडबैंड सेवा धड़ाम होने से इंटरनेट सुविधा का लाभ उपभोक्ता नहीं ले पा रहे हैं। केबल कटने से करीब 25 सौ उपभोक्ताओं की संचार सेवा ठप हो गई है। वहीं, दूरसंचार विभाग के अफसर फाल्ट ठीक करने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मंगलवार को उपभोक्ता दूरसंचार कार्यालय के चक्कर लगाते रहे लेकिन ब्राडबैंड सेवा शुरू नहीं हो पाई। ब्राडबैंड सेवा चालू न होने से लोगों को दूसरी संचार सेवा का सहारा लेना पड़ा।
शहर के आईटीआई, पटेलनगर, सिविल लाइन, शादीपुर, नासिरपीर इलाके में स्थित, बैंक एवं अन्य कार्यालयों के कामकाज प्रभावित हुए। दूरसंचार के जिला प्रबंधक यूपी सिंह ने बताया कि केबल ज्यादा कटने से समस्या आ रही है। दो टीमें अतिरिक्त लगाई गई हैं जिससे जल्दी फाल्ट सही हो सके। दो दिन के अंदर केबल जोड़कर संचार सेवा चालू कर दी जाएगी। नई केबल आ गई है अब जोड़ने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
जलनिगम को भेजा रिमाइंडर
शहर में जलनिगम की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण में लापरवाही दूर संचार विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। नाला खोदाई के दौरान केबल कटने से संचार सेवा ठप चल रही है। दूरसंचार विभाग की ओर से जलनिगम को 25 लाख का इस्टीमेट भी बनाकर दिया है। विभाग ने दोबारा इस्टीमेट का रिमाइंडर पत्र विभाग को दिया है।
पीएनबी बैंक में फंसा पेमेंट
फतेहपुर। दूरसंचार सेवा चालू न होने से बैंक उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अधिकांश काउंटर में सर्वर न होने से पेमेंट नहीं होगा लिखे पर्चे चस्पा नजर आए। दूर दूर से आए उपभोक्ता बैंक में बिना काम कराए लौट गए। बैंक कर्मियों ने बताया कि संचार सेवा काम न करने से सर्वर नहीं आ रहा, जिससे भुगतान, चेक क्लीयरेंस आदि के काम प्रभावित हो रहे हैं। काउंटर में उपभोक्ता भी खड़े इंतजार करते रहे। कई उपभोक्ता तो बिना कैश लिए ही लौट गए। बैंक प्रबंधक आरडी भारती ने बताया कि सर्वर की समस्या है इसलिए दिक्कत हो रही है।