फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अंतर्जनपदीय बैडमिंटन में केडीएमए कानपुर का रहा दबदबा

अंतर्जनपदीय बैडमिंटन में केडीएमए कानपुर का रहा दबदबा

Mon, 14 Jan 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय बैडमिंटन में केडीएमए कानपुर का रहा दबदबा
बिंदकी। भाऊराव देवरस अंतर्जनपदीय सात दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में केडीएमए कानपुर का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपना-अपना दमखम दिखाया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खेल जाड़े के मौसम में अधिक लोकप्रिय माना जाता है। थोड़ी ही देर खेलने में शरीर का पूरा व्यायाम हो
विज्ञापन


जाता है। रविवार को प्रतियोगिता के एकल मैच में केडीएमए कानपुर के ऋषभ ने ग्रीन पार्क कानपुर के राहुल शुक्ला को तीन प्वाइंट से पराजित कर मैच जीता। एकल मैच में ही केडीएमए कानपुर के विपिन ने बांदा के
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य को तीन प्वाइंट से हराया। युगल मैच में कानपुर केडीएमए के ऋषभ, शिवांश ने ग्रीन पार्क कानपुर के आलोक व उत्कर्ष को चार प्वाइंट से पराजित कर दिया। बालिका वर्ग में फतेहपुर की निवेदिता ने बिंदकी की आशा गुप्ता को पांच प्वाइंट से हराकर मैच हथिया लिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार लोहिया व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ श्रीकांत मिश्रा, राम प्रकाश लोहिया, प्रधानाचार्य रमाकांत त्रिपाठी, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालु गुप्ता, वीरेंद्र दुबे, सभासद रामजी गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया भी रहे।
फोटो-
47- भाऊराव देवरस अंतर्जनपदीय टूर्नामेंट के फाइनल विजेता ऋषभ ट्राफी लेते हुए
बैडमिंटन में केडीएमए कानपुर का रहा दबदबा
- पुरस्कृत किए गए विजेता और उपविजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed