फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   878 लाभार्थियों के खाते में जाएगी जेएसवाई की रकम

878 लाभार्थियों के खाते में जाएगी जेएसवाई की रकम

Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
878 लाभार्थियों के खाते में जाएगी जेएसवाई की रकम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जननी सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव के फरमान के बाद प्रत्येक ब्लाक को दस-दस लाख रुपये बजट स्थानांतरित हुआ है। ऐसे में जच्चा के खाते में सीधे ऑनलाइन पेमेंट होगा।

जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय और ग्रामीणांचलों में स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाले प्रसव के बाद शहर क्षेत्र में एक हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 14 सौ रुपये आर्थिक मदद दिए जाने का प्रावधान है। हालांकि बजट ट्रांसफार्मर न होने से अभी 878 जच्चा के खाते खाली हैं और यह महिलाएं जिला अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में नाराजगी जताते हुए सीएमओ को तत्काल ब्लाकों में बजट भेजने के निर्देश दिए। इस पर सभी 13 ब्लाकों को दस दस लाख रुपये बजट ट्रांसफार्मर किया गया है।
विज्ञापन


तहसील लाभार्थी
सदर तहसील - 256
खागा तहसील - 324
बिंदकी तहसील - 298

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा के खाते में ऑनलाइन इसी हफ्ते पेमेंट पहुंच जाएगा। इसके लिए चिकित्सा प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। फिर भी किसी लाभार्थी को यदि कोई दिक्कत है तो जानकारी देने पर निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed