{"_id":"596bb3384f1c1b174a8b4704","slug":"181500230456-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
फतेहपुर। लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार ढहने से रविवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। यह बीमार रिश्तेदार को देखने सेमरी गांव आए थे।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर गांव के केशन पाल धाता थाने में चौकीदार हैं। इनके रिश्तेदार रामलाल सेमरी गांव मेें रहते हैं। रामलाल की कई दिन से तबियत खराब है। इन्हें देखने के लिए केशन के पिता बिफैया(64) रविवार की सुबह सेमरी गांव आए थे। यह घर के बाहर खपरैल के नीचे बैठकर रामलाल का हालचाल ले रहे थे। अचानक खपरैल की दीवार ढह गई। इसके मलबे में बिफैया दब गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। करीब आधा घंटे के बाद इन्हें बाहर निकाला जा सका। तब तक इनकी सांसें थम चुकी थीं। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि बेटे केशन की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- बीमार रिश्तेदार को देखने आए थे सेमरी गांव