फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   18 hours Disilluminato, sheer goodness

18 घंटे बत्ती गुल, मची हाय तौबा

Wed, 27 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
18 hours Disilluminato, sheer goodness
आबूनगर विद्युत उपकेंद्र में फ ाल्ट को रजिस्टर में लिखता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजली कटौती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोस्टिंग और फाल्ट के चलते 24 घंटे में 18 से 20 घंटे की हो रही जबरदस्त कटौती से हर तरफ हाय तौबा मच गई है। उमस भरी गर्मी में अधाधुंध कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। बिजली अफसर रोस्टिंग की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। लोगों ने काउंटर बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



मंगलवार की रात नौ बजे बत्ती गुल हो गई, जो डेढ़ बजे आपूर्ति शुरू हुई। करीब आधा घंटे बाद बत्ती फिर गुल हो गई, जो भोर पांच बजे आई। इस प्रकार रातभर बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को जागकर रात काटनी पड़ी। सुबह फिर आपूर्ति ठप कर दी गई, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया है। बिजली पानी संकट होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। हालांकि सुबह साढ़े नौ बजे पुन: आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद दोपहर में पांच घंटे बत्ती गुल रहने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन



गुरुद्वारा निवासी एवं व्यापारी नेता नरेंदर सिंह रिक्की ने कहा कि बिजली विभाग आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कतई गंभीर नहीं है। व्यापारी जल्द ही आंदोलन करेंगे। जिला वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि बीस दिन पहले डीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। हरिहरगंज उपकेंद्र में कई कर्मचारी नदारद रहते हैं। सिर्फ फैक्ट्रियों को बिजली दी जाती है, जबकि बिल उपभोक्ता भी देते हैं। अधीक्षण अभियंता का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीयूष दीक्षित एवं स्वरूपराज सिंह जूली ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। प्रशासन अपने मन मुताबिक काम कर रहा है। उपकेंद्रों में तैनात जेई मनमानी कर रहे हैं। इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा। अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि इमरजेंसी रोस्टिंग होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। पनकी पावर हाउस और ऊंचाहार पावर हाउस से रोस्टिंग होती है।
-

अंडर ग्राउंड केबिल जली, आपूर्ति ठप- फतेहपुर। हरिहरगंज उपकेंद्र के अंतर्गत पचास नंबर गेट के पास 33 केवीए की अंडरग्राउंड लाइन फुंकने से तीन फीडरों की आपूर्ति गुल हो गई है। उपकेंद्र के अंतर्गत केबिल जलने से वर्मा तिराहा, नप्पी का हाता, हरिहरगंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट होने से आठ घंटे बत्ती गुल रही। हालांकि मुराइन टोला उपकेंद्र से बीच बीच में आपूर्ति दी गई। एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि फाल्ट ठीक कराया जा रहा है। रात तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।


लमेहटा में एक महीने से बत्ती गुल- फतेहपुर। बहुआ विकास खंड के लमेहटा गांव में एक महीने से बिजली गुल है, जिससे यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। गांव के डा. संजय सिंह, बरम बीर सिंह, प्रहलाद निषाद, पंकज पाल, भोला निषाद ने बताया कि गांव में एक महीने से बिजली नहीं आ रही है।




किसानों के साथ वे दो बार अधीक्षण अभियंता से मिलकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। गाजीपुर विद्युत उपकेंद्र से लमेहटा गांव के लिए 14 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश जेई बसंत लाल को दिए गए थे। जेई लमेहटा के हिस्से की बिजली औगासी, सरकी, चुरियानी को सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed