फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कलक्ट्रेट में दिनभर चला बैठकों का दौर, चुनावी तैयारियां शुरु

कलक्ट्रेट में दिनभर चला बैठकों का दौर, चुनावी तैयारियां शुरु

Thu, 07 Mar 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में दिनभर चला बैठकों का दौर, चुनावी तैयारियां शुरु
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। डीएम संजीव सिंह और सीडीओ चांदनी सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों से उनकी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को विभागाध्यक्षों को अपने विभागों की योजनाओं, बजट, कार्य की वर्तमान स्थित, निर्माणाधीन काम और आगे कराए जाने वाले संभावित कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। संपर्क मार्गों के निर्माण में देरी पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन


डीएम ने कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक ली। जिसमें विद्युत, बाट-माप, सिंचाई, वन विभाग, पीडब्लूडी, परिवहन, मंडी, वाणिज्य कर, पूर्ति, स्टांप, बैंक, खनन, भू-राजस्व, श्रम, नगर पंचायत, नगर पालिका और चकबंदी विभागों की बिंदुवार समीक्षा की गई। विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा राहुल कश्यप विश्वकर्मा, तहसीलदार खागा चंद्रशेख यादव, बिंदकी तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव और जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह उपस्थित रहे। डीएम और सीडीओ ने मुख्यमंत्री
विज्ञापन


की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं की भी समीक्षा बैठक की। जिसमें राजस्व होली के त्योहार और स्नातक परीक्षाओं को लेकर एसडीएम खागा राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने खागा तहसील में धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान सामूहिक रूप से शस्त्र लेकर चलना और नारेबाजी करना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। बैठक में कृषि अधिकारी, परियोजना निदेशक और समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। उधर, होली के त्योहार और स्नातक परीक्षाओं को लेकर एसडीएम खागा राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने खागा तहसील में धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान सामूहिक रूप से शस्त्र लेकर चलना और नारेबाजी करना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने गोशाला निर्माण कार्यों और संचालन की भी समीक्षा की गई। जिसमें डीएम ने कहा कि अलग-अलग गोशालाओं में कुल 1754 गोवंश रखे गए हैं। डीएम ने गोवंशों की देखरेख के लिए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला में रखे जाने वाले चौकीदारों का भी प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


कलक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की भी बैठक हुई। जिसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र और सही निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में खनन के मामले में पकड़े गए वाहनों से हुइ वसूली पर चर्चा की गई। बैठक में अभियोजन अधिकारी और शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed