{"_id":"5a6cbc054f1c1b8b268b6c01","slug":"171517075461-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राडबैंड धड़ाम, बीएसएनएल को तीन करोड़ का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राडबैंड धड़ाम, बीएसएनएल को तीन करोड़ का झटका
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड की दूरसंचार सेवा पंद्रह दिन से बदहाल है। केबल कटने और ब्राडबैंड सेवा के काम न करने से दूरसंचार विभाग को अब तक तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। दूसरी केबल न मिलने से विभाग को काम कराने में असुविधा हो रही है। वहीं, संचार सेवा शुरू न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
जलनिगम ने पटेलनगर चौराहे के पास नाला निर्माण के दौरान केबल काट दी थी। केबल कटने से संचार सेवा ठप हो गई है। ब्राडबैंड सेवा धड़ाम होने से इंटरनेट सुविधा का लाभ उपभोक्ता नहीं ले पा रहे हैं। केबल कटने से करीब 25 सौ उपभोक्ताओं की संचार सेवा ठप है। ब्राडबैंड सेवा चालू न होने से लोगों को दूसरी संचार सेवा का सहारा लेना पड़ा। शहर के आईटीआई, पटेलनगर, सिविल लाइन, शादीपुर, नासिरपीर इलाके की सेवा ठप है। दूरसंचार विभाग के जिला प्रबंधक यूपी सिंह ने बताया कि केबल ज्यादा कटने से समस्या हो गई है, जो केबल कटी है वह मिल नहीं पा रही है इसलिए दिक्कत आ रही है। दूसरी केबल मंगाई गई है। रविवार तक संचार सेवा ठीक करा दी जाएगी।
जलनिगम की लापरवाही पड़ी भारी
शहर में जलनिगम की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण में लापरवाही दूर संचार विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। नाला खोदाई के दौरान केबल कटने से संचार सेवा ठप चल रही है। दूरसंचार विभाग की ओर से जलनिगम को 25 लाख का इस्टीमेट भी बनाकर दिया गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत कार्यालयों और दुकानों में आनलाइन कार्य करने वालों को हो रही है।