{"_id":"594ab9354f1c1b4b538b4577","slug":"171498069301-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
बहुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ में बुधवार की देर रात प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को सुजानपुर निवासी सर्वेश गर्भवती पत्नी पूनम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ पहुंचे। यहां पर पूनम प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं। अस्पताल स्टाफ ने संजीदगी नहीं दिखाई। शाम को प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। इस पर पति और परिजनों ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल का गेट बंद कर दिया। यह डाक्टर और नर्स के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ने पर मरीजों के तीमारदार इकट्ठे हो गए।
पति ने बताया कि प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स ने लापरवाही बरती। इससे बच्चे की मौत हो गई। सुबह से लेकर शाम तक किसी डाक्टर ने पत्नी का चेकअप तक नहीं किया। पति ने इस मामले में ललौली थाने में तहरीर दी है। पति सर्वेश ने बताया कि सीएमओ और जिलाधिकारी से भी शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। ललौली एसओ श्रवण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। गुरुवार को दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
उधर सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की एमओआईसी से जानकारी ली जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच होगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- ललौली थाने में डाक्टर व स्टाफ नर्स के खिलाफ दी तहरीर