{"_id":"5948225d4f1c1b03678b456b","slug":"171497899613-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस में भिड़े बराती व जनाती, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस में भिड़े बराती व जनाती, नौ घायल
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांस में भिड़े बराती व जनाती, नौ घायल
- अगवानी के समय मनपसंद गाने के लिए हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर।
कस्बे में रविवार रात बारात की अगवानी में डांस के वक्त बवाल हो गया। एक पक्ष जो गाना बजवाना चाह रहा था, दूसरा उसका विरोध कर रहा था। अचानक मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। मामरपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
बता दें कि बारात असोथर थानाक्षेत्र के सुसवन गांव के पंकज सिंह की आई थी। जनाती कस्बा निवासी शिवनायक का परिवार था। दूल्हे की द्वारपूजा के समय बराती और जनाती डांस कर रहे थे। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में जनाती पक्ष के कल्यान सिंह, प्रांजल, अंकित, ऋषभ, मोनू तथा बाराती पक्ष से अतुल सिंह, मोहित, संदीप और अजय कुमार घायल हो गए। एसओ रमेश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।
...............................