{"_id":"5aa570fd4f1c1bb2758b4de3","slug":"161520791805-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अतिक्रमण, 60 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर अतिक्रमण, 60 को नोटिस
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थरियांव-शिवपुर के फुटपाथ पर अतिक्रमण सड़क निर्माण में बाधक बना है। पीडब्लूडी ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले 60 लोगों को नोटिस जारी किया है। मोहलत में अब केवल एक हफ्ता बचा है। यदि अतिक्रमण नहीं हटा तो फोर्स के साथ ढहा दिया जाएगा। फिलहाल सड़क का निर्माण एक साल से बंद है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
पीडब्ल्यूडी से करीब सवा साल पहले थरियांव-मलांव संपर्क मार्ग के नवीनीकरण की मंजूरी हुई थी। कार्यदायी संस्था ने थरियांव गांव के बाहर तक करीब डेढ़ किमी सड़क का निर्माण पूरा करा दिया है। गांव में सड़क किनारे कई लोगों ने फुटपाथ पर मकान व चबूतरा बना लिया है। दोनों तरफ से वाहनों के आने पर निकलने की जगह नहीं रहती है। किसी न किसी चालक को अपने वाहन को पीछे करना पड़ता है, तब वाहन निकलते हैं।
कार्यदायी संस्था ने अतिक्रमण की वजह से निर्माण कराना बंद कर दिया। लिहाजा एक साल से सड़क जस की तस पड़ी है। यह सड़क थरियांव से छिवलहा, हथगाम मार्ग को जोड़ती है। इससे लक्ष्मणनपुर, चतुर्गुनपुर, आलमपुर, शिवपुर, मुसईपुर, चकीवा गांव के लोग थरियांव कस्बा व जिला मुख्यालय आते हैं। स्कूली बच्चे भी इसी सड़क से होकर पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण की वजह से घरों का पानी सड़क में भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस सड़क का 17 साल पहले निर्माण हुआ था। दो किमी नवीनीकरण कराया जाना था। इसमें 1600 मीटर सड़क व 400 मीटर सीसी रोड बनाई जानी है। ग्रामीणों की पैरवी पर अब नोटिस व अभियान चलाने की कवायद शुरू हुई है।
अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक हफ्ते बाद अभियान चलाया जाना है। पहली प्रक्रिया में साठ लोगों को नोटिस जारी की गई है। - अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता