फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   यमुना पुल पर फंसा ट्रैक्टर, चार घंटे जाम

यमुना पुल पर फंसा ट्रैक्टर, चार घंटे जाम

Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
यमुना पुल पर फंसा ट्रैक्टर, चार घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किशनपुर (फतेहुपर)। दांदो किशनपुर यमुना घाट के पीपा पुल पर गुरुवार को ओवरलोड ट्रैक्टर एंगल में टकरा कर फंस गया। पुल पर चार घंटे यातायात प्रभावित रहा।

बांदा जिले की सीमा से ट्रैक्टर गेहूं लादकर पुल से निकल रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और यमुना नदी की ओर मुड़ गया। पुल के एंगल में फंसने से ट्रैक्टर रुका। ड्राइवर और अन्य तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई।


ट्रैक्टर तिरछा खड़ा हो जाने से पूरा रास्ता जाम हो गया। करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दूसरे ट्रैक्टरों से ट्रैक्टर को हटवाया गया। इलाकाई लोगों ने बताया कि घाट किनारे बांदा जिले में दांदो चौकी लगती है। इधर, किशनपुर थाना क्षेत्र का इलाका है। पुल पर कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं रहती है। इसी वजह से ओवरलोड वाहनों का आना जाना लगा रहता है। ओवरलोड वाहन होने की वजह से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed