फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   15,856 employees will benefit from cashless medical scheme

Fatehpur News: कैशलेस चिकित्सा योजना से लाभान्वित होंगे 15,856 कर्मचारी

Tue, 09 Jun 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
15,856 employees will benefit from cashless medical scheme
फतेहपुर। जिले में शनिवार से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पंजीकरण अभियान शुरू हो गया है। इससे शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और अन्य पात्र कर्मियों में खुशी है। चयनित अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 15,856 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें 7,400 शिक्षक, 2,468 शिक्षामित्र, 276 अनुदेशक और 5,712 रसोइया शामिल हैं। इन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे कर्मचारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके लिए सभी विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से पंजीकरण कराया जा रहा है। यह पंजीकरण पोर्टल पर होगा। नामित अधिकारी अपने-अपने विकास खंडों में पंजीकरण की प्रगति की निगरानी करेंगे। इस योजना से आश्रित परिवार के सदस्य भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed