फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बारह साल का रिकार्ड टूटा, 30 मई सबसे गर्म दिन

बारह साल का रिकार्ड टूटा, 30 मई सबसे गर्म दिन

Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बारह साल का रिकार्ड टूटा, 30 मई सबसे गर्म दिन
फतेहपुर। सूरज की तपिश का बढ़ता सिलसिला गुरुवार को 12 वर्षों का रिकार्ड तोड़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक जिले के लिए 30 मई पिछले 12 साल में सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आग सरीखी गर्मी का अहसास कराती हवा के आगे एसी, कूलर भी राहत नहीं दिला सके। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप अपना असर दिखाना शुरू कर दे रही है। दोपहर के 12 बजते ही आसमान से आग बरसने लग रही है। गुरुवार को अधिकतम पारा 45.8 डिग्री पहुंच गया, जो पिछले 12 साल में सबसे ऊपरी रिकार्ड में दर्ज हुआ। लू के थपेड़ों
विज्ञापन


का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ तो शाम तक चलता रहा। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही थीं। आसमान से बरसती आग से बचने के लिए राहगीर छांव की तलाश में भटकते रहे। न्यूनतम पारा 28 डिग्री होने की वजह से रात में भी उमस भरी गर्मी रही। जरूरी काम पड़ने के बाद भी लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुट पा रहे थे। जो लोग घर से बाहर निकले भी गर्म हवाएं थोड़ी देर में ही पूरे शरीर को झुलसा रही थी। दोपहर के समय आसमान से बरस रही आग की वजह से सड़कों यदाकदा लोग दिखे। वह भी धूप से बचने की कोशिश करते नजर आए। लोग घरेलू काम सुबह, शाम निपटाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6- शरीर झुलसा रही धूप में कपड़े से ढंक कर जाती युवतियां

बारह साल बाद पारा 45 के पार
सूरज की तपिश व गर्म हवाओं से झुलसा शरीर, सड़कों पर सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
शीतल पेय की दुकानों में भीड़
भीषण गर्मी व तेज धूप में शहर के चौराहा व सड़क किनारे ठंडा व जूस की दुकानें सज गई हैं। आम, गन्ना, गाजर, बेल के जूस की दुकानों को फुटपाथी दुकानदारों ने सजा दी है। सड़क चलते लोग तेज धूप और लू के थपेड़ों से राहत पाने के लिए अपना गल तर करने के लिए इन दुकानों में बैठे रहे। शरीर को शीतलता प्रदान करने वाले यह आइटम भले ही बाद में लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हों, लेकिन हर कोई गला तर करने के लिए कोल्ड ड्रिक्स और मैंगो जूस, बर्फ मिश्रित खाद्य पदार्थ खरीद कर पीते दिखाई दिए।। जूस व ठंडा की दुकानों में लोगों की भीड़ देखने को मिली।


दोपहिया वाहन सवारों की बढ़ी दुश्वारी
तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से सड़क पर बाइक, साइकिल और पैदल चलना दुश्वार हो गया है। सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के साथ उड़ रही धूप से राहगीर परेशान होते दिखाई दिए। धूल व धूप से बचने के लिए बाइक सवार हेलमेट, चश्मा और गमछा से पूरे शरीर को ढंके रहे।

30 मई के दिन का पिछले 12 साल का तापमान
----------------------
सन अधिकतम न्यूनतम
2008 40 26
2009 36 25
2010 42 29
2011 38 27
2012 45 24
2013 42 27
2014 41 26
2015 44 25
2016 36 26
2017 37 24
2018 37 27
2019 45.8 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed