फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अंग्रेजी माध्यम से संचालन के लिए 91 और स्कूलों का चयन

अंग्रेजी माध्यम से संचालन के लिए 91 और स्कूलों का चयन

Sun, 10 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम से संचालन के लिए 91 और स्कूलों का चयन
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी माध्यम से संचालन के लिए 91 परिषदीय स्कूलों का चयन कर लिया है। इनमें 16 उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। पिछले सत्र में 66 प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए गए थे। नए सत्र से इन स्कूलों की संख्या 157 हो जाएगी। स्कूलों का चयन होने के बाद विभाग ने शिक्षक चयन के लिए 20 मार्च तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों को हिंदी मीडियम से बदलकर अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तित करने पर जोर दे रहा है। नए सत्र में अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के लिए विभाग ने सभी बीईओ से आठ-आठ प्राथमिक स्कूलों की सूची मांगी थी। इनमें मानक के अनुरूप 75 स्कूलों का चयन कर सूचीबद्ध किया गया है। इनके अलावा 26 उच्च प्राथमिक स्कूल मांगे गए थे। इनमें 16 का चयन कर अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने की तैयारी है। इस तरह नए सत्र में 91 और अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों का संचालन होगा। स्कूलों की चयन के बाद विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अंग्रेजी मीडियम या फिर अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षक इसके लिए पात्र होंगे। एक स्कूल में चार सहायक और एक प्रधानाध्यापक के पद सृजित होंगे। यह प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी की जानी है क्योंकि पहली अप्रैल से यह सभी स्कूल अंग्रेजी मीडियम से संचालित किए जाने हैं।
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में चयनित 66 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों सार्थक परिणाम को देखते हुए जिले में इस मीडियम के स्कूलों की संख्या बढ़ाई गई है। नए साल में 75 प्राथमिक और 16 उच्त प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से और संचालित किए जाएंगे। इस तरह पुराने नए मिलाकर नए सत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की संख्या 157 हो जाएगी। उन्होंने पात्र शिक्षकों से अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाने के लिए तय समय के अंदर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर एमडीएम की धनराशि हड़पने की शिकायत
सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत, बीएसए ने शुरू कराई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुल्हड़पुर के प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान पर नौ साल से एमडीएम का अनाज और कनवर्जन कास्ट की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच बेसिक शिक्षा से शुरू हो गई है।

ब्लाक क्षेत्र की ग्रामसभा भरसरी के मजरे कुल्हड़पुर प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर ग्राम प्रधान शकुंतला देवी पर एमडीएम और कनवर्जन कास्ट की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। कहा है कि अरसे से ग्राम सभा में पूर्व प्रमुख राजेंद्र शुक्ला के परिवार का सदस्य ही प्रधान होता है। वर्तमान समय में पूर्व प्रमुख की मां प्रधान हैं। प्रधानी पूर्व प्रमुख चलाते हैं। पूर्व प्रमुख नौ साल से स्कूल को मिलने वाला खाद्यान और कनवर्जन कास्ट की धनराशि उससे जबरन लेते आ रहे हैं। वह अपने वेतन से एमडीएम तैयार कराने को मजबूर है। नौ साल के दौरान उसे सिर्फ 40 किलो चावल की बोरी ही दी गई है। पूर्व प्रधान से खाद्यान और लागत राशि की मांग करने पर बेइज्जत किया जाता है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम पोर्टल में पंजीकृत शिकायत की जांच मिली है। बीईओ भिटौरा को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, दूसरी ओर ग्राम प्रधान शकुंतला देवी का कहना है कि उन पर विद्वेष वश आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच में सारी चीजें साफ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed