{"_id":"594034b24f1c1b26098b46ed","slug":"151497380018-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में कस्बे के पास सोमवार की शाम राजकुमारी(45) की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महिला के मायके न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। हादसे की खबर पर परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
राजकुमारी ललौली थाना क्षेत्र के पथरी के मजरे अढ़ावल गांव निवासी स्वर्गीय छत्रपाल की पत्नी थीं। इनके बेटे रामचंद्र ने बताया कि बांदा जिले के जौहरपुर गांव में ननिहाल में निमंत्रण था। मां सोमवार की शाम गांव जाने के लिए निकली थीं।
चिल्ला पुल के पास से टेंपो पकड़ना था। इसी वजह से गांव से पैदल निकली थीं। ललौली कस्बे के पास ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मां की फोटो खींची थी। फोटो देखकर पहचान कर ली। इसके बाद शव को लेने पोस्टमार्टम हाउस आए हैं। पिता की बचपन में मौत हो गई थी। घर में बुजुर्गों में मां का ही सहारा था।
विज्ञापन
- निमंत्रण में जा रही थी मायके