फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   150 voters in the district are over 100 years old, the number of women has doubled.

Fatehpur News: जिले में 100 वर्ष पार 150 मतदाता, महिलाओं की संख्या दोगुनी

Sat, 17 Jan 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
150 voters in the district are over 100 years old, the number of women has doubled.
फतेहपुर। जिले में सौ वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से लगभग दोगुनी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जारी मतदाता सूची के अनुसार 100 वर्ष से ऊपर के कुल 150 मतदाता दर्ज हैं। इनमें तीन महिला मतदाताओं की आयु 110 वर्ष से अधिक है। एसआईआर के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 16,16,973 हो गई है। इसमें 8,95,865 पुरुष, 7,21,077 महिलाएं और 31 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 3,117 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें युवकों की संख्या युवतियों से अधिक है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 17,849 दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ आयु वर्ग में भी महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक दिखाई देती है। 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इसी तरह 80 से 89 और 70 से 79 आयु वर्ग में भी महिला मतदाता बराबरी पर या आगे हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि युवा आयु वर्ग में पुरुष मतदाता अधिक हैं। अधिक आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन


ये भी जानें...
कुल अनुमानित जनसंख्या : 30,72,958
कुल मतदाता : 16,16,973
पुरुष मतदाता : 8,95,865
महिला मतदाता : 7,21,077
थर्ड जेंडर लिंग : 31
लिंगानुपात : 52.62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed