फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1478 students distributed laptops

1478 छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटाप

Fri, 23 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
1478 students distributed laptops
अतिथियों के साथ लैपटाप लेकर खड़े मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : amarujala
हाईस्कूल एवं इंटर के 1478 मेधावियों को गुरुवार को चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांश नगर में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामबहादुर यादव ने लैपटाप वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनी तो नई चार गुना जनहित की योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अवधेश प्रसाद के न आने पर विशिष्ट अतिथि ने लैपटाप बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लैपटाप समेत अन्य योजनाओं का हमेशा क्रियान्वयन चाहते हैं तो सपा की सरकार को स्थायित्व प्रदान करना होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास पुरुष हैं। जहानाबाद विधायक मदनगोपाल वर्मा ने नोट के लिए बैंकों में लाइन में खड़े होने से मरने वालों के आश्रितों को पांच से 10 लाख का मुआवजा देने की प्रधानमंत्री से मांग की। पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने कहा कि जिन सरकारों ने बंदी लगाई है, उनका जनता ने सफाया किया है। नोट बंदी का खामियाजा भाजपा को भुगतना तय है। इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी सी. इंदमती, सपा जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, नगर पालिका
विज्ञापन


चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वलीउल्ला खां ने विचार व्यक्त किए। डीआईओएस नंदलाल यादव की देखरेख में संचालन वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed