फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अब एक लाख बच्चों को मुफ्त में मिलेगी लेखन सामग्री

अब एक लाख बच्चों को मुफ्त में मिलेगी लेखन सामग्री

Fri, 05 Apr 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अब एक लाख बच्चों को मुफ्त में मिलेगी लेखन सामग्री
फतेहपुर। मुफ्त किताबों के बाद जिले के 72 हजार चार सौ छात्र-छात्राओं को मुफ्त कापियां और लेखन सामग्री दी जाएगी। पढ़े भारत-बढ़े भारत योजना के तहत कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सर्व शिक्षा से जिले को 25 लाख 36 हजार 310 रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक से लेकर आठ तक पढने वाले दो लाख 54 हजार छात्र-छात्राओं को मुफ्त में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराता है। ऐसे में बच्चों को पढने के लिए किताबें तो मिल जाती हैं, लेकिन लिखने के लिए कापियों की खरीद करनी पड़ती है। गरीब परिवारों को बच्चों के लिए कापियां स्लेट आदि की खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चालू शिक्षा सत्र में शासन ने पढ़े भारत, बढ़े भारत योजना के तहत प्रति बच्चा
विज्ञापन


35 रुपये के हिसाब से बजट की व्यवस्था की है। इस तरह से जिले भर के एक लाख एक हजार नौनिहालों को इस बार योजना का लाभ मिलना है। कक्षा दो के बच्चों हिंदी, अंग्रेजी, गणित के लिए न्यूनतम 100 पृष्ठ की कापियां स्कूलों की तरफ से खरीदकर दी जानी हैं। कक्षा एक बच्चों के लिए स्लेट और चाक आदि की व्यवस्था स्कूल की तरफ से की जाएगी। सर्व शिक्षा से स्कूलों में बजट भेजने के लिए पत्रावली तैयार हो चुकी है। डीएम से अनुमोदन के बाद बजट स्कूलों में भेज दिया जाएगा। कार्यवाहक बीएसए राकेश सचान ने बताया कि प्रति बच्चा 35 रुपये के हिसाब से बजट स्कूलों में भेजा जा रहा है। इससे कक्षा एक और दो के बच्चों के लेखन सामग्री खरीद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बच्चों को मुफ्त में मिलेगी लेखन सामग्री
- जिले के 72 हजार चार सौ छात्र होंगे लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed