{"_id":"5c86af79bdec22142d5e3a8c","slug":"141552330617-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आम और खास के लिए चुनावी राह आसान करेंगे %ऐप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आम और खास के लिए चुनावी राह आसान करेंगे %ऐप’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चुनावी प्रक्रिया को अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी से लेकर खास और आम आदमी के लिए पारदर्शी और आसान बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ नए तरीके के ऐप्लीकेशन लांच किए हैं। ये ऐप अलग-अलग खूबियों से लैस हैं और आम आदमी के स्मार्ट फोन की तरह स्मार्ट भी हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो कुछ खास तरह के ऐप्लीकेशन ने पूरी प्रक्रिया को अपने आम में समेट लिया है।
निशक्त वोटरों की राह आसान करेगा पीडब्लूडी ऐप
चुनाव के दौरान निशक्त मतदाताओं के लिए पीडब्लूडी ऐप लांच किया गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से इस ऐप में बूथ लोकेटर लगाया गया है। जो घर बैठे नजदीकी बूथ की लोकेशन बता देगा। इसके साथ ही निशक्त यदि घर से बूथ तक पहुंचने की सहूलियत मांगता है तो नजदीकी सेंटर से उसके लिए मदद भी पहुुंचेगी। उनके लिए मतदान केंद्र में बिना लाइन में लगे वोट डालने की सुविधा होगी और व्हील चेयर भी ऐप के जरिए ही डिमांड की जा सकती है। एक ऐप ये सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यही नहीं निशक्त यदि वोटर नहीं हैं तो ऐप के जरिए ही अपना भी वोटर लिस्ट में बढ़वा सकते हैं।
सहूलियत उपलब्ध कराएगा सुविधा ऐप
चुनावी रैली निकालनी हो या प्रचार के लिए गाड़ियों की परमिशन लेनी हो, या फिर गाड़ी में साउंड लगाने हों। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की इजाजत के लिए इधर-उधर चक्कर काटने से समस्या को सुविधा ऐप एक बार में हल कर देगा। इस ऐप के जरिए किसी भी तरह की परमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं और इजाजत भी इसी में मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त अधिकारियों के लिए भी यह ऐप चुनाव में बेहद सहायक साबित होने वाला है।
विज्ञापन
वोटर हेल्पलाइन से मतदाता लें मदद
मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन ऐप लांच किया है। इसमें कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने के लिए फार्म भर सकता है। अपने नाम और पते सही करा सकता है। अपने इपिक कार्ड की स्थिति जान सकता है। इसके साथ ही ईवीएम के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकता है। यह सारी खूबियां एक ही ऐप में मिलेंगी और इनके लिए कही किसी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आचार संहिता उल्लंघन रोकने में सी विजिल करेगा मदद
आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक या प्रत्याशी मतदाताओं को पैसे, सामान बांट रहा हो या असलहों का प्रदर्शन हो रहा हो, अभद्र टिप्पणी, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर के जरिए आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो आप इस ऐप पर फोटो या वीडियो अपलोड कर दें। इसकी जानकारी जनपद के निर्वाचन कार्यालय में सक्रिय डिजिटल टीम को होगी। टीम के सदस्य जीपीएस से लैस जिले के समस्त फ्लाइंग स्क्वाड टीम की लोकेशन चेक करेंगे। जो टीम संबंधित स्थान से निकट होगी, उसे जानकारी दी जाएगी। टीम सौ मिनट के अंदर रिस्पांस करेगी।
वर्जन
सभी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति इन्हें अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इनकी सुविधाओं का लाभ ले सकता है। ऐप के जरिए बिना किसी पक्षपात के हर व्यक्ति को एक समय में एक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इन ऐप्स की एक कार्यशाला भी आयोजित कराने की तैयारी है, जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग को बुलाकर प्र्रशिक्षित कराया जाएगा। - संजीव सिंह, जिलाधिकारी
कलक्ट्रेट में खुलेगी सिंगल विंडो
फतेहपुर। चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को किसी भी तरह की परमीशन लेने के लिए सिंगल विंडो का विकल्प खोला जा रहा है। इसके लिए कलक्टे्रट परिसर में अपर उपजिलाधिकारी कार्यालय को चुना गया है। यहीं एकल खिड़की खोली जाएगी। इसका प्रभार हाल ही में आए एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी को दिया गया है। एडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि एकल खिड़की नामांकन के दौरान खोली जाएगी। ब्यूूरो
हर आम और खास के लिए चुनावी राह आसान करेंगे ऐप
- निर्वाचन आयोग ने लांच किए खास तरह के ऐप
अमर उजाला ब्यूरो