{"_id":"5b9024bb867a557e88368c88","slug":"141536173243-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के शिकार गरीब बोरियां लेकर डीएम तक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के शिकार गरीब बोरियां लेकर डीएम तक पहुंचे
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। राशन वितरण में कोटेदारों की मनमानी को लेकर आक्रोशित किसानों ने विरोध-प्रदर्शन का नायाब तरीका निकाला। बुधवार को भिटौरा विकास खंड के वेल्लार गांव के लोग राशन में बांटा गया अनाज जिलाधिकारी कार्यालय लेकर पहुंच गए। डीएम से घटतौली की शिकायत की। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
वेल्लार गांव के राशनकार्डधारक रामौतार, दिनेश, चंद्रपाल, बच्चीलाल, संतलाल, राकेश और रामदेव दोपहर लगभग दो बजे कलक्टे्रट पहुंचे। इन सभी लोगों ने अपने-अपने कंधों पर बोरियां लादी हुई थीं। इस दौरान डीएम अपने कार्यालय से निकलने के लिए बाहर आए तो इन सभी को देखकर रुक गए और बातचीत की। डीएम से
बातचीत के दौरान वेल्लार से आए इन सभी लोगों ने उन्हें बताया कि गांव की कोटेदार रीता हैं और हर महीने मिलने वाले राशन में घटतौली करती हैं। शिकायतकर्ताओं ने डीएम को बताया कि हमेशा दो से तीन किलो की घटतौली की जाती है, इसलिए इस बार जितना अनाज मिला है, उतना ही लेकर चले आए हैं। डीएम ने शिकायतों को सुनते हुए कहा कि मामले की जांच करवाकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने मसले की पड़ताल के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
फोटो 29 :- कलक्ट्रेट में बोरियां लादे डीएम से मिलने आए ग्रामीण
राशन लेकर कलक्ट्रेट पहुंच ग्रामीण
डीएम ने दिया कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो