फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार को कोसा

कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार को कोसा

Wed, 14 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार को कोसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। कांग्रेस कमेटी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। बाद में राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया।

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गिहार ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार नौजवान, छात्र, मजदूर और किसान विरोधी काम कर रही है। महंगाई से जनता परेशान है। शिक्षित बेरोजगारों को काम नहीं मिल रहा है। हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया गया है। सरकार सांप्रदायिकता का खेल खेल रही है।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई है कि पुलिस उत्पीड़न बंद हो, गन्ना क्रय केंद्रों में गन्ना की तत्काल तौल की जाए। यमुना तटवर्ती गांवों को बुंदेलखंड की सुविधाएं दी जाएं। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जाए। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशनर राशि जारी की जाए। पात्रों के नाम गृहस्थी राशन कार्ड बनाए जाएं। धरने में अवधेश तिवारी, हरिप्रसाद शर्मा, रामबहादुर सिंह, सुरेश सिंह, कमलेश मौर्य, रामसिंह पाल, कौशल किशोर, जहूर हसन, महबूब आलम, संजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed