फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भड़के किसान, फर्टिलाइजर्स के सामने आज देंगे धरना

भड़के किसान, फर्टिलाइजर्स के सामने आज देंगे धरना

Sun, 20 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
भड़के किसान, फर्टिलाइजर्स के सामने आज देंगे धरना
भड़के किसान, खाद फैक्ट्री के सामने देंगे धरना
विज्ञापन


फतेहपुर। खेतान केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री के प्रति प्रशासन के ढुलमुल रवैये से आसपास के गांवों के किसान भड़क गए हैं। फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री के गैस रिसाव से झुलसी फसलों की जांच में रुख स्पष्ट न होने को लेकर किसान अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से खफा हैं। सोमवार को युवा विकास समिति के बैनर तले किसान फैक्ट्री गेट पर सुबह से धरना प्रदर्शन करेंगे।


युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि खेतान केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री सौंरा से 14 अगस्त को जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। इसमें चंदैनी गांव की सीमा तक करीब 300 बीघे खरीफ की फसल झुलस गई। रिसाव से आसपास के पेड़ों की पत्तियां तक झुलस गई हैं। मौके पर पहुंचे बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने का बाद पल्ला झाड़ लिया है। अभी तक इस संबंध में प्रशासन का रवैया स्पष्ट नहीं है। यूपी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में फैक्ट्री को पूरी तरह से बचाया है।
विज्ञापन


ऐसी हालत में किसान अपनी फसल का मुआवजा लेने के लिए आंदोलन करेंगे। आसपास के गांवों के किसान सोमवार को फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री के गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 बीघे खरीफ की फसल झुलस गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed