{"_id":"598b5f0c4f1c1b3f678b4627","slug":"141502306060-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो परिचय 18-18-30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो परिचय 18-18-30
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि भाजपा को सत्ता का लालच नहीं है। हमको सत्ता के माध्यम से व्यवस्था दुरुस्त करना है। वह
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का 71वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्र म को संबोधित कर रहे थे।
बुधवार को खुले में शौच से आजादी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खुले में शौच से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने नुक्कड़ नाटक कलाकारों को पांच हजार रुपये दिए। इसके पहले मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अंत्योदय श्रेणी के लोगों को विकास की गति से जोड़ना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार व उनका सपना पूरा करने के लिए हम आए हैं। इनका जनशताब्दी वर्ष हम पूरे सालभर मनाएंगे। हर कार्यक्रम में अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास से जोड़ने और गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की खुले में शौचमुक्त करना एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा देश खुले में शौचमुक्त हो।
हमारे देश की किसी भी बहू-बेटी को अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता न करना पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले को खुले में शौचमुक्त कराने के लिये हम संकल्पबद्ध हैं। बुधवार से 15 अगस्त तक खुले में शौच से आजादी सप्ताह चलेगा। इस मौके पर विधायक सदर विक्रम सिंह, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, डीएम मदन पाल आर्य, डीपीआरओ अजय आनन्द सरोज, जिला समन्वयक स्वच्छता शौरभ, परियोजना निदेशक अशोक कुमार निगम, मुख्य विकास अधिकारी एस.पी. आनन्द और जिला सूचना अधिकारी वी.एन. पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
सत्ता के माध्यम से दुरुस्त करनी है व्यवस्था: पचौरी
-स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री
-खुले में शौच से आजादी सप्ताह का हुआ शुभांरभ