फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सपा का सदस्यता अभियान 60 फीसदी पूरा

सपा का सदस्यता अभियान 60 फीसदी पूरा

Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सपा का सदस्यता अभियान 60 फीसदी पूरा
सपा का सदस्यता अभियान 60 फीसदी पूरा
विज्ञापन


फतेहपुर। सपा के सदस्यता अभियान का लक्ष्य 60 फीसदी पूरा हो गया है। सदस्य बनाने का काम 30 जून तक चलेगा। सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी पार्टी से चुनाव लड़े प्रत्याशियों को सौंपी गई है। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में सदस्य बनाने लक्ष्य 15 हजार है। इससे फ्रंटल संगठनों को दूर रखा गया है।

जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं। सपा ने जहानाबाद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, बिंदकी से रामेश्वर दयाल दयालू, सदर से नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, अयाह शाह से पूर्वमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल को चुनाव लड़ाया था। खागा और हुसैनगंज विधानसभा सीटें कांग्रेस के गठबंधन में चली गई थीं।
विज्ञापन


इन सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी लड़ाए थे।
सपा का सदस्यता अभियान जहानाबाद, बिंदकी, अयाह शाह और सदर विधानसभा सीटों पर है। चारों सीटों से चुनाव लड़े प्रत्याशियों को 20 से 30 रसीद बुक दी गई हैं। प्रत्येक रसीद बुक में 50 रसीदें हैं। हाईकमान का निर्देश है कि जिले के1918 बूथों में प्रत्येक पर 25 सामान्य और एक सक्रिय सदस्य बनाया जाए। यही लक्ष्य पिछले साल भी तय था। सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 15 जून थी। अब यह 30 जून हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सदस्य बनाने की जिम्मेदारी पार्टी से चुनाव लड़े प्रत्याशियों और जिला पदाधिकारियों की है। इसमें किसी भी फ्रंटल संगठन को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 50 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 30 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं।


इनका सदस्यता शुल्क जिला संगठन के पास जमा हो चुका है। दावा किया कि सदस्य बनाने का लक्ष्य तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। सदस्यता लक्ष्य में पिछले साल की अपेक्षा कोई बदलाव नहीं किया गया है।

- जहानाबाद में 15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed