फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   14 hours power failure due to snake entering in MCB box of transformer

Fatehpur News: ट्रांसफार्मर के एमसीबी बाक्स में सांप घुसने से 14 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 20 Jun 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
14 hours power failure due to snake entering in MCB box of transformer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौडगरा। गांव किनारे रखे ट्रांसफार्मर की एमसीबी बाक्स में सांप घुस गया। इससे न्युट्रल तार का फेस कटने से डेढ़ हजार की आबादी में 14 घंटे आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट ठीक करने में सुबह से दोपहर तक समय लगा।
सोमवार दोपहर बारह बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। मलवां ब्लाक के चौडगरा उपकेंद्र के शाहजहांपुर फीडर के जलाला गांव में सौ केवीए का ट्रांसफार्मर आपूर्ति के लिए लगा है। रविवार रात दस बजे अचानक एक फेस में हाई व दूसरे फेस में लो वोल्टेज की समस्या आ गई। हाई वोल्ट वाले फेस के कनेक्शनधारकों के घरेलू उपकरण जल गए, जबकि लो वोल्टेज के कनेक्शनधारकों के उपकरण बंद हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद सोमवार सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर का एमसीबी बाक्स खोलकर देखा, तो उसके एक सांप व चूहा करेंट से जलकर चिपके थे। फाल्ट होने से न्युट्रल तार कट गया था। इससे डेढ़ हजार की आबादी की आपूर्ति लगभग 14 घंटे बंद रही। सोमवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed