{"_id":"5ab29d254f1c1bbe758b6b3f","slug":"131521655077-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला, लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला, लौटे मरीज
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। बुधवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर ताला लटकता देख करीब दो दर्जन से अधिक मरीज बिना जांच कराए लौट गए। डाक्टर न होने से मरीजों को पांच सौ से हजार रुपये खर्च कर बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने पिछले दिनों जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश सीएमओ और सीएमएस को दिए थे। इसके बाद भी अक्सर अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटकता रहता है। बुधवार को जिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीज हसवा के फूलचंद्र, चुरियानी की सुलेखा, आबूनगर निवासी दिनेश सिंह, भिटौरा के हारुन ने बताया कि डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा है लेकिन यहां आए तो कक्ष में ताला लगा है।
सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर रेडियोलाजिस्ट की मांग की है। डाक्टर की कमी की वजह से दिक्कत हो रही है। लगातार जिलाधिकारी के माध्यम से मांग की जा रही है।