फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक ने भाइयों को कुचला, बड़े की मौत

ट्रक ने भाइयों को कुचला, बड़े की मौत

Wed, 18 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने भाइयों को कुचला, बड़े की मौत
फतेहपुर। फैक्ट्री में काम निपटाकर घर लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्योहार में इस घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हुसैनगंज बेरागढ़ीवा के मूल निवासी अजय श्रीवास्तव (45) ने शहर के सुल्तानगर लोधीगंज में कुछ दिन पहले मकान बनवाया था। वह लक्ष्मी काटन मिल सौंरा में एच प्लांट में फिटर के पद में तैनात थे। मौजूदा समय में परिवार के साथ शहर में रहते थे। उनका छोटा भाई सुशील भी फैक्ट्री में काम करता है। दोनों भाई बुधवार शाम को ड्यूटी के बाद एक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सुशील चला रहा था।
विज्ञापन


सुशील ने बताया दूसरी साइड पर जाने के लिए बाइक कट के पास लेकर खड़े थे। तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर आगे जा गिरे। इसी दौरान ट्रक ने बड़े भाई को कुचल डाला। इलाकाई लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी रजनी श्रीवास्तव शव देखकर बेसुध हो गई। अजय के दो बेटे विक्की, रिसू व एक बेटी अर्शी है। परिजनों ने बताया कि करीब सात साल से वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। एसओ अनूप सिंह ने बताया ट्रक पकड़ लिया गया है।


कार ने दो कर्मियों को कुचला
औंग (ब्यूरो)। इलाहाबाद से कानपुर परिवार संग जा रहे डाक्टर की कार ने दो फैक्ट्री कर्मियों को कुचलने के बाद डिवाइडर से टकराकर रुक गई। कानपुर के बर्रा निवासी डाक्टर उमेश कुमार पत्नी रेनू कमल व दो बच्चों के साथ इलाहाबाद गए थे। लौटते वक्त औंग थाना क्षेत्र हाईवे के छिवली नदी के पास पहुंचे थे। अचानक कार अनियंत्रित होने से डिवाइडर पार कर गई। दूसरी ओर फैक्ट्री कर्मी सोनू पुत्र सुंदर निवासी कर्मी गढ़ेवा उन्नाव व अजय निवासी परसदेपुर औंग खड़े थे, उन्हें टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराई। यह देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। कार में फंसे डाक्टर परिवार को बाहर निकाला। डाक्टर की पत्नी भी हादसे में घायल हैं। फैक्ट्री कर्मियों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।

- त्योहार पर हादसे की सूचना पाकर परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed