{"_id":"695573cff2b131ede503f0ff","slug":"13-lakh-fine-for-illegal-mining-in-sangolipur-mine-and-korra-block-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146610-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: संगोलीपुर खदान और कोर्रा खंड में अवैध खनन पर 13 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: संगोलीपुर खदान और कोर्रा खंड में अवैध खनन पर 13 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग खदानों के संचालन के साथ ही क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियां भी सामने आने लगी हैं। हाल में एसटीएफ की कार्रवाई के बावजूद पट्टाधारकों में इसका खास असर नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खनन और एआरटीओ विभाग हरकत में आया। बुधवार को संगोलीपुर खदान और कोर्रा खंड पर प्रशासन ने अवैध खनन करने पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
मंगलवार को खनन और एआरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने खागा तहसील की संगोलीपुर मौरंग खदान में छापा मारा। जांच के दौरान खदान की सीमा से बाहर अवैध खनन पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। सदर तहसील के कोर्रा मौरंग खंड पर भी अनियमितताओं के चलते जुर्माना किया गया।
कई दिनों से संगोलीपुर मौरंग खंड में अवैध खनन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। जांच के दौरान खदान तक पहुंचने वाले मार्ग पर छह ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। इन्हें सीज कर दिया गया। प्रत्येक ट्रक पर 25 हजार रुपये के हिसाब से तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। खदान की जांच में सीमा से बाहर खनन की पुष्टि होने पर अतिरिक्त पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
खनिज अधिकारी देशराज पटेल ने बताया कि संगोलीपुर मौरंग खदान के पट्टाधारक पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामलों में कुल आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्रा खंड की जांच में भी अवैध खनन की रिपोर्ट तैयार की गई है।
इस पर पट्टाधारक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। सभी पट्टाधारकों को अंतिम चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।