फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1,299 candidates will appear in the B.Ed joint entrance examination.

Fatehpur News: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 1,299 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
1,299 candidates will appear in the B.Ed joint entrance examination.
महोबा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को तीन केंद्रों में यह परीक्षा होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 1,299 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस वर्ष भी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराए जाने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी गई है। परीक्षा को लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थी से प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति पहली पाली में जमा कराएंगे। परीक्षा में पहले की तरह ही निगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में वॉयस रिकाॅर्डर के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, बिजली व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र पर मोबाइल, एंड्रायड फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। केंद्र के 500 मीटर की दूरी तक फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। जीआईसी महोबा में 480, वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में 459 व जीजीआईसी महोबा में 360 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वीरभूमि कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुरूप कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed