फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नौ के बच्चों को सरकारी खर्चे पर मिलेगा घूमने का मौका

नौ के बच्चों को सरकारी खर्चे पर मिलेगा घूमने का मौका

Wed, 05 Dec 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नौ के बच्चों को सरकारी खर्चे पर मिलेगा घूमने का मौका
फतेहपुर। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के 688 छात्र-छात्राओं को सरकारी खर्चे पर ऐतिहासिक और वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने एक लाख 37 हजार रुपये आवंटित किए हैं। राजकीय स्कूलों के कक्षा नौ के बच्चों का यह दल 24 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भ्रमण के लिए जाएगा।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पूरे प्रदेश के राजकीय स्कूलों के कक्षा नौ के 67 हजार 707 बच्चों को भ्रमण कराने का लक्ष्य तय किया गया है। जिले में संचालित 45 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 688 छात्र-छात्राओं को भ्रमण का अवसर मिलेगा। इसके लिए बच्चे के अभिभावक की अनुमति आवश्यक होगी। छात्राएं शामिल होने पर दल के साथ महिला शिक्षक का होना अनिवार्य है। बच्चों के साथ न्यूनतम दो शिक्षक जाएंगे। महिला शिक्षक उपलब्ध न होने की दशा में एक महिला अभिभावक को साथ ले जाना जरूरी होगा। प्रधानाचार्य ऐसे बच्चों को प्रपत्र-ग पर पहचान पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन


यात्रा में प्रति बच्चे पर 200 रुपये खर्च किया जाना है। इसमें 100 रुपये यात्रा और 100 रुपये जलपान में खर्च किया जाना है। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद वलिक्रम सिंह ने बताया कि साइंस सिटी लखनऊ के साथ राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने पर विचार किया जा रहा है। समय रहने पर चिड़ियाघर भी देखने का अवसर बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ राज्य की विविधताओं व व्यवहारिक जानकारी देना है। समूह में जाने से बच्चों में नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा मिलेगा।


बच्चों को सरकारी खर्च पर मिलेगा घूमने का मौका
राजकीय स्कूलों के बच्चे इस योजना में होंगे शामिल, 24 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच होगा भ्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed