फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   12 lakh stolen from three houses

तीन घरों से 12 लाख की चोरी वारदात .

Wed, 06 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
12 lakh stolen from three houses
कीर्तीखेड़ा गांव में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के कीर्तिखेड़ा और दतौली गांव में मंगलवार रात चोरी की तीन वारदातें हुईं। चोर तीनों घरों से करीब 12 लाख के जेवर और नगदी समेट ले गए। घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

कीर्तिखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र सिंह चौहान उर्फ राकेश सिंह के घर में पीछे की दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे। राजेंद्र सिंह ने बताया कि कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 45 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, टप्स, एक जोड़ी पायल, बिछिया चोरी कर ले गए। करीब डेढ़ लाख का माल चोरी हुआ है। चोरों ने कमरे में रखा सामान भी तोड़ दिया। घटना के दौरान राजेंद्र सिंह चौहान व उनकी पत्नी रेखा सिंह छत पर सो रहे थे। रेखा सिंह छत सुबह कमरे में पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह चौहान के घर से 50 मीटर की दूरी पर किसान बड़ा छंगा सोनकर का मकान है। बड़ा छंगा सोनकर ने बताया कि उसकी चौथे नंबर की बहू संगीता देवी का देहांत 19 सितंबर को हो गया था। उसकी अस्थियों का विसर्जन करने परिवार के सभी लोग प्रयागराज गए थे। घर में पत्नी रामप्यारी अकेले बरामदे में सोई थीं। चोर छत के रास्ते कमरों तक पहुंचे। बेटे बहुओं के तीन कमरों के बक्सा, अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के बेटे खुशीराम की पत्नी चांदनी ने बताया कि उसके कमरे का चोरों ने ताला तोड़कर तीन हजार नगद, साढ़े पांच तोला सोना व आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिया। खुशीराम के भाइयों दुर्गाप्रसाद सोनकर, दुलारे सोनकर, सुनील सोनकर के कमरों में रखी
अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर चोर करीब सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। चारों भाइयों का करीब 10 लाख का माल चोरी हुआ है। चारों भाई बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में गमी होने पर परिवार इकट्ठा हुआ था। सुबह घटना की जानकारी होने पर डायल 112 को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल व हल्का इंजार्च दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने दोनों घरों से चोरी के साक्ष्य जुटाए।
चोर ललौली थानाक्षेत्र के दतौली गांव के दो घरों में भी घुसे। एक घर से 50 हजार का माल समेट ले गए। अरविंद पासवान की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि घर के सभी लोग थरियांव गए थे। वह बरामदे में सोई थी। दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और गेहूं की टंकी में रखे जेवर और नगदी चोरी कर ली।

चोर बेसर, बाला, दो जोड़ी तोड़िया, हाफपेटी, बच्चे का करधना व 800 रुपये नगद चुरा ले गए। चोर पड़ोसी संजय कुरील के घर में भी घुसे। दो ताले तोड़ दिए, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हुए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी की आहट होने पर चोर भाग निकले होंगे। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि चोरी की घटनाएं हुई हैं। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed