{"_id":"5c895625bdec2214374a6de7","slug":"11552504357-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक पौने दो लाख बच्चों ने पी जिंदगी की दो बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक पौने दो लाख बच्चों ने पी जिंदगी की दो बूंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 183252 बच्चों को यह दवा पिलाई जा चुकी है। दस मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 18 मार्च तक चलेगा। बूथ-डे के बाद अब अभियान चलाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाई जा रही है।
जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चल रहा है। इस बार जिले में 423785 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 183252 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है। सीएमओ डा उमाकांत पांडेय ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एएनएम को ईंट भठ्ठों, फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूरों के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसपी जौहरी ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में 1280 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसमें 45 ट्रांजिट टीम और 39 मोबाइल टीम लगाई गई है। इसके साथ ही 872 पर्यवेक्षक और 56 सेक्टर चिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मुख्य चैराहों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही हैं।