{"_id":"5aa95ef34f1c1b91778b5751","slug":"11521049331-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के लिए चारों केंद्रों पर उपनियंत्रक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के लिए चारों केंद्रों पर उपनियंत्रक नियुक्त
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की नीति जारी कर दी है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने चारों मूल्यांकन केंद्रों पर उप नियंत्रक नियुक्त कर दिए हैं। पहले दिन 17 मार्च को नमूने की कापियां डीएचई जांचेंगे। अगले दिन से विधिवत मूल्यांकन शुरू होगा।
मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामेंद्र सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रवक्ता कल्पना भारती, एएस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह तथा सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार में उपनियंत्रक पद पर प्रधानाचार्य शिवराम की नियुक्ति की गई है।
मूल्यांकन नीति में कापियों के भंडारण कक्ष के साथ मूल्यांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक मूल्यांकन कक्ष के बाहर मिट्टी के घड़े में पानी और जग रखने की अनिवार्यता है। बिना परिचय पत्र के किसी का भी केंद्र के अंदर प्रवेश वर्जित होगा। परिचय पत्र डीआईओएस के हस्ताक्षर से जारी होंगे। हर कक्ष में एक चपरासी की नियुक्ति होगी। विषयवार परीक्षकों की उपस्थिति की सूचना 18 मार्च को शाम छह बजे तक डीआईओएस कार्यालय में देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
मूल्यांकन का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे के मध्य एक परीक्षक को 50 कापी जांचना अनिवार्य होगा। एक दिन में जारी की गई उत्तर पुस्तिकाएं अगले दिन के बचाई नहीं जाएंगी। स्थानीय स्तर पर परीक्षक और प्रधान परीक्षकों की नियुक्ति उप नियंत्रक डीआईओएस की अनुमति से ही करेंगे। सभी कक्षों में प्रकाश और पंखे की व्यवस्था के साथ बिजली कटौती के समय जनरेटर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। भंडारगृह से कापियों के बंडल लाने के लिए जरूरत पड़ने पर बाहरी कर्मचारी की नियुक्ति करने का भी प्रावधान किया गया है।
मूल्यांकन नीति में इस बार परीक्षक और प्रधान परीक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान 15 दिन के अंदर खाते में करने का निर्देश हैं। मूल्यांकन केंद्र के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। मुख्य नियंत्रक डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कापियां केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गया है। तय समय के अंदर मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा।