{"_id":"5aa570ff4f1c1bb7758b4d48","slug":"11520791807-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। प्रशासन ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए पांच संस्थाओं का चयन किया है। इसमें 42 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसमें 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं बेचने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्र पिछले साल से कम हैं। पिछले साल गेहूं खरीदने के लिए 62 खरीद केंद्र बनाए गए थे। इस बार 42 क्रय केंद्रों में किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
हाट शाखा, पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम और भारतीय खाद्य निगम संस्थाएं गेहूं की खरीद करेंगी। इसमें हाट शाखा के 13 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इसी प्रकार पीसीएफ के 14 खरीद केंद्र, यूपी एग्रो के पांच, कर्मचारी कल्याण निगम के छह और भारतीय खाद्य निगम के चार क्रय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इन खरीद केंद्रों में गेहूं बेचने के पहले किसानों को संस्था के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें खतौनी, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, आधार कार्ड लिया जाएगा। खतौनी में दर्ज क्षेत्रफल के आधार पर गेहूं की खरीद होगी।
जिला विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से क्रय केंद्रों में गेहूं खरीद शुरू होगी। किसानों की समस्याओं को आधार पर अभी और खरीद केंद्र बनाए जा सकते हैं। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य अभी तय नहीं हुआ है। इसकी रिपोर्ट शासन से आएगी।
संस्था और क्रय केंद्र का नाम
1- हाट शाखा - फतेहपुर मंडी, बहुआ, हुसैनगंज, थरियांव, असोथर, खागा मंडी, हथगाम, किशनपुर मंडी, धाता, बिंदकी मंडी, मलवां, अमौली, जहानाबाद मंडी।
2- पीसीएफ- बिसौली, हरिहरगंज, मेवली, गाजीपुर, देवरी लक्ष्मनपुर, गाजीपुर, पधारा, चंदीपुर, अंदौली, हसवा, बहरामपुर, मुरांव, बुदवन, जोनिहां, देवमई।
3- यूपी एग्रो- फतेहपुर मंडी, जमालपुर, मनीपुर, गढ़ा, धाता।
4- कल्याण निगम- बहादुरपुर, लालीपुर, मवई, नरैनी, कठेरवा, जनता।
5- भारतीय खाद्य निगम- थरियांव, खागा मंडी, बिंदकी मंडी, मलवां।