{"_id":"5aa412674f1c1b00768b4b96","slug":"11520702055-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों के अंदर आलू के दाम डेढ़ गुना हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों के अंदर आलू के दाम डेढ़ गुना हुए
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खागा (फतेहपुर)। दस दिनों के अंदर आलू के दाम डेढ़ गुना हो गए हैं। थोक में 800 से 850 रुपये प्रति क्विंटल और फुटकर में 15 रुपये प्रति किलो आलू बिक रहा है। सब्जी आढ़तियों का कहना है कि कोल्ड स्टोरो में आलू भंडारण की वजह से दाम डेढ़ गुना हो गए हैं। खुले बाजार में अधिक भाव होने से सरकारी आलू क्रय केंद्रों में किसान आलू नहीं बेचते हैं।
सब्जी आढ़ती अहमद हुसैन, बीरेंद्र मौर्य, आफताब अहमद और अनीश अहमद ने बताया कि मंडी में आने वाला अधिकांश आलू कोल्ड स्टोर में रखने वाले व्यापारी और बड़े किसान खरीद रहे हैं। इसकी वजह से आलू के दाम डेढ़ गुना हो गए हैं, जबकि दस दिन पहले 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल थोक में आलू बिक रहा था। फुटकर में 10 रुपये प्रति किलो भाव था। आलू उत्पादक किसान शीतला सहाय, ओम प्रकाश, मोहम्मद आसिफ, दिनेश सिंह और महावीर ने बताया कि आलू के भाव डेढ़ गुना हो जाने से सरकारी आलू क्रय केंद्रों में आलू बिक्री करने में घाटा होता है। सरकारी क्रय केंद्रों में 590 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है।