{"_id":"59651bca4f1c1beb058b46b3","slug":"11499798474-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर में उतरा करंट, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर में उतरा करंट, अफरातफरी
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए दफ्तर में उतरा करंट, अफरातफरी
फतेहपुर। बीएसए कार्यालय में मंगलवार को अचानक रेलिंग, लोहे के दरवाजे, खिड़की में करंट उतर आने से अफरातफरी मच गई। एक महिला कर्मी का भाई रेलिंग में हाथ छू जाने से करंट की चपेट में आ गया। उसे मुश्किल से बचाया जा सका। बाद में मेन स्विच से आपूर्ति बंद कर दफ्तर का कामकाज शुरू हुआ।
उच्च प्राथमिक स्कूल चौक में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी शांति का भाई पुत्तन बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों के व्यक्तिगत काम कर आजीविका चलाता है। दोपहर में वह बीएसए कक्ष के बाहर कर्मचारियों के साथ बैठा था। अचानक उसका हाथ लेखा कार्यालय से जुड़ी रेलिंग पर पड़ गया। करंट लगने से वह चीखते हुए कांपने लगा। पास में मौजूद कर्मचारियों ने डंडे व लकड़ी के सहारे से उसे बचाया।
रेलिंग में करंट आने की खबर से कक्षों से कर्मचारी बाहर निकल आए। इसी बीच पता चला कि शौचालय में भी करंट है। सभा कक्ष का पंखा जल गया। बीईओ मुख्यालय राकेश सचान ने बताया कि कहीं से अर्थ मिलने के कारण करंट उतर आया था। मैकेनिक बुलाकर ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन
- महिला कर्मी का भाई रेलिंग सेे चिपका, बचाया गया