फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   11.3 lakh rupees grabbed on the pretext of selling land

Fatehpur News: भूमि बेचने का झांसा देकर 11.3 लाख हड़पे

Fri, 14 Feb 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
11.3 lakh rupees grabbed on the pretext of selling land
फतेहपुर। भूमि बेचने का झांसा देकर पिता-पुत्रों ने 11 लाख तीन हजार रुपये हड़प लिए। रुपये की मांग पर गाली गलौज कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अभय सिंह ने बताया कि बहती गांव का पूर्व परिचित धर्मेंद्र कुमार बैंक से कमीशन लेकर ऋण दिलाने व ऑनलाइन रुपयों का लेनदेन का काम करता है। धर्मेंद्र ने भूमि बेचने की बात कही। उसने धर्मेंद्र, उसके भाई शैलेंद्र और पिता जंगबहादुर से मुलाकात की। जंगबहादुर से 12 लाख रुपये में दो बीघा कृषि भूमि का सौदा हुआ। उसने चार जून 2022 से 10 सितंबर 2024 तक 11 लाख तीन हजार रुपये धर्मेंद्र कुमार को देने के बाद पिता को लेकर बैनामा करने को बोला। वह 14 सितंबर को उन्हें घर लेने गया। वह बोले कि भूमि का बैनामा नहीं करेंगे। भूमि अब महंगी हो गई है। रुपये लौटाने का वादा किया। रुपये देने को टरकाते रहे। 12 दिसंबर को तीनों ने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये मांगने पर झूठे एससी-एसटी व दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। घर से गाली गलौज कर भगा दिया। उसके पास लेनदेन के स्क्रीन शाॅट, ऑडियो रिकार्डिंग मौजूद है। पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed