{"_id":"5c5f2093bdec224be317ed55","slug":"111549738131-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक, टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक, टीम लौटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हसवा में कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को एक वर्ग विशेष के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। दरअसल ग्राम प्रधान की सूचना पर लेखपाल जेसीबी लेकर कब्रिस्तान हटाने पहुंचे थे।
पता चलते ही मौके पर वर्ग विशेष के लोगों ने लेखपाल को घेर लिया। जमीन कब्रिस्तान की होने का दावा करते हुए कोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाई। कोर्ट का आदेश अंग्रेजी में लिखे होने की वजह से लेखपाल की समझ में नहीं आ रहा था। जुटी भीड़ आदेश को पढ़ने और कार्रवाई रोकने पर जोर दे रही थी। लेखपाल का कहना था कि
वह आदेश को किसी से पढ़वाने व समझने के बाद ही कार्रवाई रोकेंगे। मामला तूल पकड़ता देख थरियांव थाने की फोर्स पहुंची। दरोगा ने कोर्ट का आदेश पढ़ने के बाद टीम को कार्रवाई रोक देने की बात कही। इसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए। टीम को लौटना पड़ा। दूसरी ओर प्रधान की ओर से दावा किया जा रहा था कि जमीन ग्राम समाज की है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक
अंग्रेजी भाषा में आदेश होने की वजह से मामला गर्माया