{"_id":"59e4ff194f1c1b97678b61aa","slug":"111508179737-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला किसानों को आय दोगुना करने के बताए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला किसानों को आय दोगुना करने के बताए गुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में सोमवार को महिला किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें महिला किसानों को आय दोगुना करने के उपाय बताए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. साधना वैश्य ने बताया कि सब्जियाें के भाव में उतार-चढ़ाव होता है। सस्ती होने पर लागत निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सब्जियों को तकनीकी तरीके से संरक्षित करने की जरूरत होती है।
डॉ. साधना वैश्य ने बताया कि खेती करने के साथ महिलाएं लघु व कुटीर उद्योग से आत्मनिर्भर बनें। आंवले की खेती करने वाली महिलाएं आंवला का मुरब्बा, अचार, कैंडी, सुपारी और आंवले के लड्डू बनाकर ज्यादा मुनाफा ले सकती हैं।
इसी प्रकार सेब का जैम, अमरूद की जैली बनाई जाती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. साधना कटियार ने बताया कि स्टोर में आलू भंडारण करने वाले किसानों की लागत नहीं निकल रही है। महिलाएं आलू का चिप्स, पापड़, भुजिया बनाकर बाजार में बेच सकती हैं। इससे खेती के अलावा अलग से रोजगार भी मिलेगा और आमदनी भी दोगुनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए महिलाएं हस्त निर्मित वस्तुएं भी बना सकती हैं। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, महिला किसान ज्ञानमती, रामदुलारी, राजकुमारी मौजूद रहीं।
19- आंवला मुरब्बा व कैंडी बनाने की जानकारी देती महिला कृषि वैज्ञानिक।
महिला किसानों को बताए आय दोगुना करने के गुर
चंद्रशेखर आजाद कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ किसान दिवस