{"_id":"595543564f1c1b91578b4715","slug":"111498760022-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर, लगेंगी नौ सौ एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर, लगेंगी नौ सौ एलईडी
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर, लगेंगी नौ सौ एलईडी
फतेहपुर। नगर पालिका इलाके में प्रकाश व्यवस्था सुधरने वाली है। दशकों पुरानी मरकरी को बदलकर एलईडी लगवाई जाएंगी। पंद्रह सार्वजनिक स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें भी लगेंगी।
शहर पालिका प्रकाश व्यवस्था के लिए नए इंतजाम करने जा रही है। पालिका मरकरी की जगह एलईडी लगवाएगी। इससे कम बिजली खर्च होगी। बेहतर रोशनी मिलेगी। शहर के 900 खंभों पर पुराने हाई पावर के बल्ब या मरकरी लगी हैं। इनसे ज्यादा बिजली खर्च होती हैै। पालिका को भारी भरकम बिल देना पड़ता है। बिजली खपत पर अंकुश के लिए यह फैसला लिया गया है।
यह प्रस्ताव पिछले दिनों बोर्ड की बैठक में पारित हुआ था। इन लाइटों को खरीदने के लिए पत्रावली डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई थी। ईओ रश्मि भारती ने बताया कि अनावश्यक खर्च रोकने के लिए परिषद ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने का निर्णय लिया है। तांबेश्वर मंदिर, रामा देवी महिला महाविद्यालय चौराहा, कालिकन मंदिर समेत 15 स्थानों पर एलईडी हाईमास्ट भी लगेंगी। डीएम की अनुमति मिलते ही खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
- हटेंगी पुरानी मरकरी, 15 जगह लगेंगी हाईमास्ट