फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.10 lakh fraud on the pretext of giving job in airline

Fatehpur News: एयरलाइन में नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी

Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
1.10 lakh fraud on the pretext of giving job in airline
फतेहपुर। एयरलाइन में नौकरी का झांसा देकर युवक से एक लाख नौ हजार 850 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली निवासी इमरान ने बताया कि उसने छह जुलाई 2024 को एयर एशिया एयरलाइन की वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। उसके पास 12 जुलाई से 13 अगस्त के बीच कर्नाटक से नितिन कुमार, तनीशा राठौर के फोन आए और नौकरी लगने की बात कही। व्हाट्सएप पर उसके सारे दस्तावेज मंगा लिए। घर में कंपनी की ओर से डाक जरिए 20 लाख का फर्जी चेक व कूटरचित गेट पास, नियुक्ति पत्र समेत अन्य कागजात आए। उन लोगों ने नौकरी में नियुक्ति के नाम पर उससे रुपयों की मांग की। उससे एक लाख नौ हजार 850 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। कुछ दिन बाद दो लाख रुपये और मांगने लगे। उसे धोखाधड़ी का पता लगा। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed